Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुसीबत बनी इंटरलाकिंग के लिये खुदी सड़क

मुसीबत बनी इंटरलाकिंग के लिये खुदी सड़क Road dug for interlocking becomes a problem



मीडिया दस्तक संवाददाता, डुमरियागंज (गौतम राजवंशी)
कस्बे में इंटरलॉकिंग के लिए खुदी सड़क की पटरियां जानलेवा बन गयीं हैं। चौराहे से लेकर ब्लॉक तक सड़क के पश्चिम तरफ इंटरलॉकिंग के लिए करीब डेढ़ महीने पूर्व खुदाई हो गई थी। लेकिन इंटरलॉकिंग का कार्य पूर्ण नहीं हुआ। इंटरलॉकिंग का कार्य समय से पूर्ण न होने के कारण चौराहे से पेट्रोल पंप तक रोज जाम लगता है। मोटरसाइकिल और साइकिल सवार राहगीर खुदी हुई पटरी पर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। खुदी पटरी के कारण लोग सड़क पर पैदल चलते हैं जिस कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। खुदी हुई पटरी के कारण यवसाय भी प्रभावित है। दशहरा मेला इसी खराब सड़क के चलते फीका रहा। स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों का कहना है कि दीपावली में भी व्यापार प्रभावित हो रहा है। शासन प्रशासन को इस मामले का स्वत संज्ञान लेकर कार्य को समय से पूर्ण कराना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad