Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखनऊ के चिनहट में 8वीं की छात्रा संग गैंगरेप, हाथ पैर बंधे थे, बेसुध मिली पीड़िता

लखनऊ के चिनहट में 8वीं की छात्रा संग गैंगरेप, हाथ पैर बंधे थे, बेसुध मिली पीड़िता Gang rape of 8th class student in Chinhat, Lucknow, hands and legs were tied, victim found unconscious.



लखनऊ, उ.प्र.।
चिनहट थाना इलाके में 14 साल की लड़की से गैंगरेप हुआ है। आरोपी बेहोशी की हालत में उसे झाड़ियों में ले गए और दुपट्टे से पैर बांधकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसी दुपट्‌टे से गला कस दिया। लड़की को मरा समझकर भागे। घटनास्थल लड़की के घर से 500 मी. दूरी पर है। लड़की की तलाश करते हुये परिजन मौके पर पहुंच गये। 


देखा एक ही दुपट्टे से लड़की का पैर और गला बंधा था। राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में लड़की का इलाज हो रहा है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें बनाई गई हैं। पीड़िता 8वीं की छात्रा है। बताया जा रहा है कि लड़की सोमवार सुबह 4.30 बजे घर से शौच के लिए निकली थी। तभी गांव के 3 युवक उसे अगवा कर झाड़ियों में ले गए। तीनों ने बारी-बारी से रेप किया। फिर उन्होंने लड़की के पैर बांध दिए और गले में दुपट्टा कस दिया। इससे लड़की बेहोश हो गई। तीनों युबकों को लगा कि वह मर गई है, तो उसे वहीं छोड़कर भाग निकले।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad