Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा विकास प्राधिकरण की पहल, वाटर एटीएम से नागरिकों को मिलेगा शुद्ध पीने का पानी

नोयडा विकास प्राधिकरण की पहल, वाटर एटीएम से नागरिकों को मिलेगा शुद्ध पीने का पानी Noida Development Authority's initiative, citizens will get pure drinking water from water ATM



राज्य संवाददाता, दिल्ली (ओपी श्रीवास्तव) 14 अक्टूबर।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा के नागरिकों के लिए पीने के पानी की बड़ी सुविधा की शुरुआत हो गई है। प्राधिकरण के सी ई ओ लोकेश एम. ने एक अत्याधुनिक वाटर एटीएम का सोमवार को उद्घाटन किया। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ.लोकेश एम. ने कहा कि इस वाटर एटीएम की स्थापना से न केवल लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा, बल्कि पानी की बोतलों के इस्तेमाल में भी कमी आएगी, जो पर्यावरण के लिए फायदेमंद होगा। 


उन्होंने कहा कि नोएडा प्राधिकरण की यह पहल निश्चित रूप से क्षेत्र के निवासियों के स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाएगी। इस संबंध प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि 1200 लीटर पानी शुद्ध करने की क्षमता का सी एस आर फंड के तहत ग्राम नगला चरणदास औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में एक अत्याधुनिक वाटर ए टी एम मशीन स्थापित किया गया है। यह वाटर ए टी एम प्रति घंटे 1200 लीटर पानी शुद्ध करने की क्षमता रखता है। इसमें पानी को शुद्ध करने के लिए कई उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। इनमें अल्ट्रा वायलेट सिस्टम (यूवी), ओजोनेटर, सैंड फिल्ट्रेशन, कार्बन फिल्ट्रेशन, 5-10 माइक्रोन फिल्ट्रेशन और पेबल्स फिल्ट्रेशन शामिल हैं।


इसके अलावा पानी की कठोरता, फ्लोराइड, क्लोराइड और अन्य अशुद्धियों को दूर करने के लिए रिवर्स ऑस्मोसिस (त्व्) की व्यवस्था भी की गई है। अधिकारियों ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए इस वाटर ए टी एम में दो तरह के वेंडिंग मशीन लगाए गए हैं। एक मशीन से एक बार में 20 लीटर पानी लिया जा सकता है, जबकि दूसरी मशीन से 1 लीटर ठंडा और शुद्ध पेयजल मिलेगा। ये दोनों मशीन कार्ड से संचालित होंगी। इस बारे में जल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह वाटर एटीएम रोजाना सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। इस दौरान लोग बिना किसी शुल्क के इसका उपयोग कर सकेंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad