Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बहराइच में हिंसा से हालात बेकाबू, इंटरनेट सेवायें बंद, पुलिस पीछे हटी, हजारों लोग सड़क पर

बहराइच में हिंसा से हालात बेकाबू, इंटरनेट सेवायें बंद, पुलिस पीछे हटी, हजारों लोग सड़क पर Situation out of control due to violence in Bahraich, internet services closed, police retreated, thousands of people on the streets




यूपी डेस्कः बहराइच में बवाल बढ़ रहा है। हालात बेकाबू हो गए हैं। हजारों की भीड़ ने अस्पताल में आग लगा दी। कई शोरूम, दुकानों को फूंक दिया गया। पुलिस असहाय दिख रही है। पीएसी लगाई गई है लेकिन संख्या बहुत कम है। हिंसा प्रभावित इलाकों में इंटरनेट सेवायें बंद हो गई हैं। भीड़ को देखकर पुलिस पीछे हट गई है। इससे पहले, आक्रोशित लोगों ने 5 किमी. लंबी शव यात्रा निकाली। आसपास के जिलों की पुलिस फोर्स बहराइच पहुंच चुकी है। 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को हरदी इलाके में दुर्गा प्रतिमा विर्सजन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दूसरे समुदाय से हुये विवाद के बाद तोडफोड़ शुरू हुई। निकाले गये जुलूस के बीच से एक युवक एक मुस्लिम के घर की छत पर चढ़ गया। वहां छत की रेलिंग में लोहे की पाइप में हरे रंग का धर्मिक झण्डा फहरा रहा था। युवक ने झण्डे को पकड़कर कई बार जोर का झटका दिया, कुछ ही देर में रेलिंग भरभराकर गिर गई। इस दौरान नीचे से जुलूस में शामिल लोग युवक का उत्साह बढ़ाने के लिये धार्मिक नारेबाजी करते रहे। बताया जा रहा है छत पर चढ़ा युवक नीचे नही उतर पाया, उसे गोली मार दी गई। 




इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट में भी गोली और चाकू के घाव बताये गये हैं। एक दूसरा युवक उसे बचाने गया वह भी घायल है जिसका इलाज चल रहा है। युवक की मौत के बाद हिंसा भड़क गई। पथराव-आगजनी के साथ 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई। इसमें 22 साल के राम गोपाल मिश्रा के मौत की पुष्टि हुई है। युवक के शव का पोस्टमॉर्टम किये जाने के बाद सुबह शव घर पहुंचा तो 5-6 हजार की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने शव को लेकर करीब 5 किमी तक यात्रा निकाली। पुलिस ने समझाया तो परिवार शव को घर ले गया, लेकिन भीड़ वहां से नहीं हटी। भीड़ ने आगजनी शुरू कर दी। पुलिस भी भीड़ को देखकर किनारे हो गई। अभी हालात काबू मे नही हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad