अपनी आय का कुछ हिस्सा धर्मकार्य पर जरूर खर्च करें- अशोक श्रीवास्तव
Must spend some part of your income on religious work - Ashok Srivastava
नफरत की दीवाल गिराकर मिलजुल कर मनायें पर्व - अशोक श्रीवास्तव
उन्होने कहा कर व्यक्ति को अपने धर्म के मुताबिक अपनी आमदनी से कुछ हिस्सा निकालकर इस प्रकार का आयोजन करना चाहिये। इससे समाज में एक अच्छा संदेश जाता है, धार्मिक भावनायें मजबूत होती हैं और सामाजिक जुड़ाव भी बना रहता है। उन्होने क्षेत्रीय जनमानस का आवाह्न करते हुये हिन्दू मुसलमान के बीच खड़ी की जा रही नफरत की दीवाल को गिराकर, सब मिलजुलकर पर्व मनायें तो आनंद कई गुना बढ़ जायगा और नफरत सदा के लिये विदा हो जायेगी। आयोजक रातवृज प्रजापति ने कहा निजी मदों से भण्डारा दो साल से आयोजित किया जा रहा है, आगे भी जारी रहेगा। इसको सफल बनाने में क्षेत्रीय गणमान्यों का बड़ा सहयोग रहता है। उन्होने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर रामनाथ प्रजापति, रामप्रीत शर्मा, बलिराम गुप्ता, श्यामलाल प्रजापति, सोमनलाल प्रजापति, रामभवन कनौजिया, प्रदीप कन्नौजिया, रामस्वारथ प्रजापति, राहुल प्रजापति, रनवीर यादव आदि का सहयोंग रहा।












Post a Comment
0 Comments