Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नेपाल बॉर्डर से सटे गांव में बाइक में हुआ विस्फोट, दो युवक घायल

नेपाल बॉर्डर से सटे गांव में बाइक में हुआ विस्फोट, दो युवक घायल 

Bike explodes in village adjacent to Nepal border, two youths injured



जिला संवाददाता, सिद्धार्थनगर (मनोज पाण्डेय) शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोटिया बाजार के सिहोरवा गांव के पास शनिवार दोपहर चलती बाइक में अचानक विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में बाइक पर सवार रहे दो युवक जख्मी हो गए। उनका नजदीक के अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिस स्थान पर हुआ वह भारत नेपाल का सीमा से सटा है। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। 


जांच में पता चला है कि विस्फोट में जख्मी हुए दोनों युवक नेपाल के निवासी है। उनकी पहचान नेपाल के तौलिहवा जिला के महाराजगंज निवासी राहुल गुप्ता (19 और दुर्गेश चौधरी (18) के रूप में हुई है। वे निजी प्रयोग के लिये हाथ से फेंकने वाले कुछ पटाखे ले जा रहे थे। पटाखों के आपस में टकराने से विस्फोट हो गया। जिससे राहुल गुप्ता के दाहिने पैर में काफी चोट आ गई है। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुजीत कुमार राय ने बताया कि दोनो युवक खतरे से बाहर हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad