आनलाइन व्यापार के विरोध में उतरा समाजवादी व्यापार सभा Samajwadi Vyapar Sabha came out against online business
पद यात्रा निकालने के बाद व्यापार सभा जिलाध्यक्ष रघुननन्दन राम साहु ने कहा कि विदित है कि ऑनलाइन व्यापार के कारण छोटे दुकानदार बर्बाद हो गए हैं, ग्राहक जागरूकता पदयात्रा’ निकाल कर व्यापारी समाज को संदेश दिया जा रहा है कि वे अपने भविष्य के लिये जागे। कहा कि भाजपा ने हमेशा छोटे व्यापारियों को छला है। केवल सपा सरकार में ही छोटे व्यापारी सम्मान से जी पाए हैं। यदि व्यापारी सचेत न हुये तो बहुराष्ट्रीय कम्पनियां खुदरा दूकानदारों को निगल लेंगी। इसके लिये सबको जागरूक होकर सरकार पर दबाव बनाना होगा कि ऑनलाइन व्यापार को नियंत्रित किया जाय। ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ’ निकली समाजवादियों की ग्राहक जागरूकता पद यात्रा में मुख्य रूप से राम सिंह यादव, युनूस आलम, दिनेश तिवारी, सलमान खान, भोला पाण्डेय, सुशील यादव आदि शामिल रहे।

.jpg)











Post a Comment
0 Comments