Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बुलदंशहर में भयानक हादसा, आक्सीजन सिलेंडर फटने से पति पत्नी सहित 6 की मौत

बुलदंशहर में भयानक हादसा, आक्सीजन सिलेंडर फटने से पति पत्नी सहित 6 की मौत Horrible accident in Buldanshahr, 6 including husband and wife died due to oxygen cylinder explosion




यूपी डेस्कः बुलंदशहर में सोमवार रात करीब 8 बजे एक मकान में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से पूरा मकान ध्वस्त हो गया। आवाज सुनकर लोग मदद के लिए दौड़कर पहुंचे। हादसे में अब तक पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हुई है। इस दो मंजिला मकान में हादसे के वक्त 19 लोग मौजूद थे। थाना प्रभारी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। एसपी सिटी, एसडीएम, सीओ और दमकल विभाग भी मौके पर है और रेस्क्यू जारी है। जेसीबी की मदद से लिंटर हटाने की कोशिश की जा रही है। हादसा सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में गुलावठी रोड स्थित आशापुरी कॉलोनी में हुआ। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि अब तक 11 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। मरने वालों में राजुद्दीन (58), पत्नी रुखसाना (45), बेटा 26 वर्षीय आस मोहम्मद, बेटा सलमान (11), बहू तमन्ना (24) और उसकी बेटी हिफजा (3) शामिल हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad