मजिट्रेट के आदेश पर भारी पड़ रहे भू माफिया Land mafia is overshadowing magistrate's orders
तहसील संवाददाता, बांसी (अवधेश मिश्र) एक तरफ जहा जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर सरकारी जमीनों पर लगातार बुलडोजर चलाकर खाली करा रहे वही बांसी तहसील में तहसीलदार अपने आदेश पर प्रभावी नही हो पा रहे है। मामला बांसी तहसील के नरही का है जहा सत्य प्रकाश दूबे ने उप जिलाधिकारी बांसी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा न हटाने पर न्याय की गुहार लगा रहे है। बता दे कि तहसीलदार बांसी के न्यायालय से 29 मई 2023 को लेखपाल बनाम सुशील चन्द दूबे अर्तगत धारा 67 उत्तर-प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के तहत बेदखली के आदेश किए गये। मगर एक वर्ष बीतने के बाद भी उक्त व्यक्ति मौके पर काबिज है और प्रशासन उसे खाली नही करा पा रहा है। तहसीलउार पियूष श्रीवास्तव ने कहा मामले की जानकारी नही है पता कराते है यदि आदेश हुआ है तो उसका पालन भी कराया जाएगा।
Post a Comment
0 Comments