Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, हत्या का आरोप

फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, हत्या का आरोप Married woman's dead body found hanging, accused of murder



बस्ती, 26 अक्टूबर।
कलवारी थाना क्षेत्र की पांऊ गांव निवासी 32 वर्षीय वंदना पत्नी मनीष शुक्ल का शव घर में फंदे से लटकता मिला। उसे फंदे से लटकता देख परिजनों ने नीचे उतारा और इलाज के लिए सीएचसी कुदरहा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के ससुराल वालों के अनुसार उसने सुसाइड किया है जबकि मायके के लोग ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 


पति ने बताया कि इसकी सूचना उसके मायके परसरामपुर थाना क्षेत्र के गौरा गोसाई गांव में दी गई। सूचना पाकर मृतका के भाई देवेंद्र मिश्र, आशुतोष मिश्र,बहन मधु, भाभी रितु, चचेरा भाई विजय मिश्र मौके पर पहुंचे। उसकी हत्या की आशंका जताया। बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में मनीष के साथ हुई थी। चचेरे भाई विजय के अनुसार घटना के दिन दोपहर में वंदना ने भाई देवेन्द्र को फोन कर कहा कि आ जाओ कुछ बात करनी है। फोन करने के एक घंटे बाद ही उसकी मौत की सूचना आ गई। एसओ कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बताया कि अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad