लखनऊ में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, पिटाई का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
Youth dies in police custody in Lucknow, allegation of
beating, family members create ruckus
युवक के परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने लॉकअप में बुरी तरह पीटा, जिससे मोहित पांडेय (32) की मौत हो गई। वह स्कूल ड्रेस बेचने का काम करता था। शुक्रवार को चिनहट पुलिस ने मोहित और उसके भाई शोभाराम को लड़ाई-झगड़े के मामले में हिरासत में लिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मोहित पांडे की मौत के बाद उसके साथ हिरासत में लिए गए भाई शोभाराम को पुलिस ने छोड़ दिया। शोभाराम का कहना है कि पुलिस ने मुझे और मोहित को शुक्रवार रात 9 बजे साथी से झगड़े के बाद गिरफ्तार किया था।
रात में पुलिस ने जब हिरासत में लिया, तभी से पिटाई शुरू कर दी। मेरे सामने भाई को पीटा जा रहा था। मैं देख कर भी उसे नहीं बचा सका। वह तेज-तेज चीख रहा था। बोल रहा था, दरवाजा खोल दो नहीं तो मैं मर जाऊंगा। फिर भी पुलिस वाले कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। भाई ने लॉकअप में ही दम तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस उसे हॉस्पिटल ले गई। मोहित चिनहट के देवा रोड स्थित अपट्रान इलाके में नई बस्ती जैनाबाद गांव का रहने वाला था। लोगों में आक्रोश के चलते लोहिया अस्पताल में कई थानों की फोर्स तैनात की गई है। परिजन चिनहट थाना प्रभारी को मौके पर बुलाने और पद से हटाने की मांग कर रहे थे।













Post a Comment
0 Comments