Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कबाड़ी लेकर जा रहा था परिषदीय विद्यालयों की किताबें, पुलिस ने पकड़ा, मैनेज करने में जुटे शिक्षा विभाग के अधिकारी

कबाड़ी लेकर जा रहा था परिषदीय विद्यालयों की किताबें, पुलिस ने पकड़ा, मैनेज करने में जुटे शिक्षा विभाग के अधिकारी 
Books of council schools were being taken away with junk, police caught them, education department officials busy in managing them.




तहसील संवाददाता बांसी (अवधेश मिश्र) सरकार परिषदीय विद्यालय में जहा बच्चों को पढ़ने के लिए निःशुल्क पुस्तके उपलब्ध करा करा ही है वहीं विभाग के ही कुछ लोग अतिरिक्त आमदनी के लिये किताबो को कबाडी के हाथ बेच दे रहे हैं। ताजा मामला विकास खण्ड बासी का प्रकाश में आया है जहा सोमवार को रात्रिगस्त के दौरान पुलिस एक पिकप से 1 से 8 तक की 8 कुंटल किताबो को ले जाते कबाडी को पकडा हैं।

सूत्रो के मुताबिक पकडे गये कबाडी व किताब को थाने के किसी कमरे में रखा दिया गया है। सूत्रो के मुताबिक कबाडी के बयान पर मंगलवार सुबह बांसी बीआरसी से पुलिस ने कार्यालय सहायक शहाबुद्दीन व अनुचर रामजश को गिरफ्तार कर थाने पर लायी है, उनसे पूछताछ जारी है। सूत्र यह भी बताते है कि बांसी पुलिस पूरे मामले में कार्यवाही के बजाय लीपा पोती करना चाह रही है। खण्ड़ शिक्षाधिकारी बासी अखिलेश सिह ने बताया कि मामले की जानकारी नही मगर सूत्र यह बता रहे है उन्हे भी पूरे प्रकरण की जानकारी है बदनामी के डर से मामले पर परदा डाला जा रहा है। कोतवाल बासी राम कृपाल शुक्ल से जब बात हुई तो उन्होने इस प्रकरण में कोतवाली आ कर बात करने की बात कही। क्षेत्राधिकारी बांसी मंयक द्विवेदी ने बताया कि कोतवाल से कार्यवाही का अपडेट प्रेस को देने के लिए कहा हूं। फोटो काल्पनिक

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad