Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बहराइच में चप्पे चप्पे पर फोर्स, दर्जनों परिवारों का पलायन, इंटरनेट 16 तक बैन

बहराइच में चप्पे चप्पे पर फोर्स, दर्जनों परिवारों रिवारों का पलायन, इंटरनेट 16 तक बैन Force everywhere in Bahraich, dozens of villagers flee, internet banned till 16



यूपी डेस्कः
बहराइच में हिंसा के तीसरे दिन भी चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात है। हिंसा से प्रभावित इलाकों में आधार कार्ड देखकर एण्ट्री दी जा रही है। यहां 50 से अधिक घरों में तोड़फोड़ की गई। इन घरों से लोग पलायन कर चुके हैं। 10 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। हरदी और महसी के 20 किमी क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। 


अफवाहों को रोकने के लिए जिले में 16 अक्टूबर तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पुलिस की गाड़ियां लगातार घूम रही हैं। हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा के परिजनों ने सीएम हाउस में योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनके साथ महसी विधायक सुरेश्वर सिंह भी मौजूद थे। इलाके में रेपिड एक्शन फोर्स, पीएसी और स्थानीय पुलिस मौजूद है। डीएम मोनिका रानी ने बताया- जिन घरों में तोड़फोड़ की गई है, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। 


पुलिस का फोकस अभी शांति व्यवस्था बनाए रखने पर है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने आगजनी करने वालों की पहचान शुरू कर दी है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश समेत सीनियर पुलिस ऑफिसर अभी बहराइच में डेरा डाले हैं। हरदी और महसी के 20 किमी इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। डीएम मोनिका रानी ने बताया- जिन घरों में तोड़फोड़ की गई है, उनको चिह्नित किया जा रहा है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad