Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्नी ने पति को मैक्रोनी में दिया जहर, पति की मौत, पत्नी फरार

पत्नी ने पति को मैक्रोनी में दिया जहर, पति की मौत, पत्नी फरार Wife poisons husband in macaroni, husband dies, wife absconds




यूपी डेस्कः कौशांबी जिले में कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी ने पति को मैक्रोनी में जहर मिलाकर दे दिया। उसकी मौत हो गई। मरने से पहले युवक ने डॉक्टर को बयान दिया कि उसकी पत्नी सविता ने उसे जानबूझकर जहरीली मैक्रोनी खिलाई थी। पुलिस ने इस बयान के आधार पर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस्माइलपुर गांव के रहने वाले शैलेश सरोज (32) एक मजदूर थे। सोमवार सुबह शैलेश काम पर नहीं गए थे और उनकी पत्नी सविता ने उन्हें मैक्रोनी बनाकर दी। मैक्रोनी खाने के बाद शैलेश की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, इसी बीच सविता घर छोड़कर भाग गई। शैलेश के भाइयों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शैलेश ने डॉक्टर को बताया कि उसकी पत्नी ने जानबूझकर मैक्रोनी में जहर मिलाकर दिया था। इलाज के दौरान शैलेश ने दम तोड़ दिया।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad