Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पुलिस कस्टडी में मौत, पुलिस पर पीटकर मारने का आरोप, पब्लिक ने किसा हंगामा

पुलिस कस्टडी में मौत, पुलिस पर पीटकर मारने का आरोप, पब्लिक ने किसा हंगामा Death in police custody, police accused of beating to death, public created ruckus



लखनऊ, उ.प्र.।
राजधानी के खुर्रमनगर पुलिस पर पिटाई से युवक की मौत का आरोप लगा है। विकासनगर सेक्टर-8 में युवक की मौत को लकर शनिवार को पुलिस पर परिजनों और इलाकाई लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजन और स्थानीय लोग खुर्रमनगर चौराहे के पास पहुंचे और जाम लगा प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर कई थानों का फोर्स, एडीसीपी और एसीपी मौके पर पहुंचे। पता चला है शुक्रवार की रात विकास नगर सेक्टर-8 में जुआ खेले जाने की सूचना पर पीआरवी पहुंची।


मौके पर मौजूद 24 साल के अमन गौतम और उनके दोस्त सोनू को उठा ले आई। कुछ देर बाद अमन की मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस पर पीटकर मारने का आरोप लगाया है। तहरीर भी दी थी। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजन और सैकड़ों इलाकाई लोग शनिवार दोपहर खुर्रमनगर चौराहे पर जुट गये। सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। परिजनों का कहना था कि अमन कभी भी जुआ नहीं खेलता था। जो लोग जुआ खेलते थे उनको पुलिस नहीं पकड़ पाई। अमन घर के बाहर अपने दोस्त के साथ खड़ा था, पुलिस उसको उठा ले गई थी। पीटकर मार डाला। अमन के परिवार में पत्नी रोशनी और तीन साल की बेटी है। देर शाम तक प्रदर्शन जारी था परिजनों का कहना है कि जो भी पुलिस वाले घटना में शामिल हैं, उन पर कार्रवाई की जाए।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad