Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वाराणसी में मंदिरों से सांई की मूर्ति हटाने वाला गिरफ्तार

वाराणसी में मंदिरों से सांई की मूर्ति हटाने वाला गिरफ्तार The person who removed Sai idol from temples in Varanasi arrested



यूपी डेस्कः
वाराणसी के मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाने वाले हिंदूवादी संगठन के प्रमुख को बुधवार की देर रात पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने इसकी पुष्टि की है। आपको बता दें कि शर्मा ने बुधवार को बताया था कि वह लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर सहित अब तक 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्ति हटा चुका है। बाकी कुल 50 और मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाई जाएंगी। 


वाराणसी में ‘सनातन रक्षक दल’ द्वारा लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाये जाने के बाद बुधवार को वाराणसी के साईं भक्तों और साईं मंदिर के प्रबंधकों ने बैठक कर नाराजगी जताई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, श्री साई मंदिर के प्रबंधन से जुड़े अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी के साईं मंदिर के प्रबंधकों और भक्तों ने बैठक कर साईं मंदिरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह के कृत्य से वाराणसी और देश का माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने कहा अगर किसी को साईं बाबा की मूर्ति लगाने से आपत्ति है तो वे साईं बाबा की मूर्ति को उन्हें सौंप दें, उनका अनादर नहीं करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad