Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्तीः शोहदों के डर से स्कूल नही जा रही छात्रा, कार्रवाई की मांग

बस्तीः शोहदों के डर से स्कूल नही जा रही छात्रा, कार्रवाई की मांग Basti: Student not going to school due to fear of mobs, demand for action




बस्ती, 14 अक्टूबर। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के खझौला चौकी अर्न्तगत एक गांव में स्कूल जा रही छात्रा से अश्लील हरकत, गालियां और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अश्लील हरकत और धमकी देने वाले कृष्ण गोपाल गुप्ता और कमलेश के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है। पीड़िता के पिता ने कहा है कि उसकी पुत्री कक्षा 10 की छात्रा गत 8 अक्टूबर को स्कूल जाते समय मिली धमकी, और अश्लील हरकत के कारण उसकी नाबालिग 15 वर्ष की बेटी  भय बश स्कूल नहीं जा रही है। घटना की सूचना मुण्डेरवा थाने को दिया गया था किन्तु पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किये जाने से कृष्ण गोपाल गुप्ता और कमलेश का मनोबल बढ गया है। वे देख लेने की धमकियां दे रहे हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad