Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कान्स्टेबल के बेटे ने छात्रा को अगवा कर की दुष्कर्म की कोशिश

कान्स्टेबल के बेटे ने छात्रा को अगवा कर की दुष्कर्म की कोशिश Constable's son abducted a student and tried to rape her.

लखनऊ, उ.प्र.। राजधानी में एक हेड कान्स्टेबल के बेटे ने कॉलेज की छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा ने पड़ोसी के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसने कृष्णा नगर थाने में युवक के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। उसका कहना है कि कॉलेज जाते समय आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया। इसके बाद रूम पर ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। 



सोमवार सुबह 9 बजे घर से कॉलेज के लिए निकली। ट्रांसपोर्ट नगर से ऑटो पर बैठी। इसी ऑटो में पड़ोसी इमरान खान और एक अज्ञात व्यक्ति बैठ गया। कुछ दूर जाने के बाद इमरान ने ऑटो ड्राइवर से रास्ता बदलवा दिया। विरोध करने पर इमरान मुंह दुपट्टे से बांध दिया। जबरन अपने रूम पर ले गया। इस दौरान ऑटो चालक और दूसरा व्यक्ति मौके से भाग गया। कमरे में ले जाकर इमरान गला दबाया। 


मारपीट और छेड़खानी करने लगा। छात्रा का कहना है कि वह फोन पर किसी से बात करने लगा तो मौका पाकर भाग निकली। मामले में थाना प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी इमरान खान के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल की पोस्ट पर तैनात हैं। आरोपी नशे का आदी होने के कारण परिवार ने उसे कुछ दिन पहले घर से भगा दिया तो वह लखनऊ में किराए के मकान में रहने लगा। खर्च निकालने के लिए बैटरी रिक्शा चलाने लगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad