जबरिया छीन लिया बाइक, समझौते का पालन नही करवा पा रही पुलिस Bike forcibly snatched away, police unable to enforce agreement
तहसील संवाददाता, इटवा सिद्वार्थ नगर (अवधेश मिश्र) इटवा थाना क्षेत्र की बढ़या निवासी महिला गुलशन पत्नी नबीरसुन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। का आरोप है कि 19 मई को कुछ विवाद को लेकर इसी थाना क्षेत्र के गंगवल निवासी गोलू पुत्र इरफान अपने 12 साथियो के साथ मिलकर बाबागंज चौराहे पर मेरे लड़के से हीरो होण्डा मोटर साइकिल जिसका नम्बर यूपी 55 एएन 1030 को बलपूर्वक छीन लिया तथा मार पीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस संम्बध में थाना इटवा में प्रार्थना पत्र दिया तो थानाध्यक्ष ने 107,116, की कार्यवाही के साथ सुलह करा दिया कि गाङी वापस हो जायेगी। मगर अब तक गाडी वापस नही किया गया। इसके कारण विगत पाच माह से थाने का चक्कर लगाने को मजबूर हूं। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव का कहना कि मामला मेरे संज्ञान में नही है।
Post a Comment
0 Comments