सीपीआर देकर सब इंसपेक्टर ने बचाई बुजुर्ग की जान Sub Inspector saved old man's life by giving CPR
देवरिया, उ.प्र.। देवरिया जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइंस के निकट शनिवार की सुबह स्कूटी पर पीछे बैठकर जा रहा व्यक्ति धीरे धीरे गिरने की स्थिति में आ गया। मॉर्निंग वाक पर निकले लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होने आवाज देकर स्कूटी रोकवाया जबकि इससे पहले स्कूटी चला रहा व्यक्ति हालात से अनभिज्ञ था। मौके पर मौजूद डायल 112 के प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने अपने सहयोगियों की मदद से बुजुर्ग को स्कूटी से उतारकर सड़क पर लिटाया और 5 मिनट तक सीपीआर दिया। धीरे धीरे बुजुर्ग को होश आ गया। उसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां उसकी स्थिति सामान्य है। विनोद सिंह ने बताया कि यह समझने में देर नही लगी कि सम्बन्धित व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट आया है। उसे 5 मिनट तक सीपीआर दिया गया, उसकी जान बंच गई। होश में आने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम राम आशीष यादव निवासी लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे थाना कोतवाली बताया।
Post a Comment
0 Comments