Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सफल उद्यमी के साथ संवेदनशील इंसान थे रतन टाटा, ऋणी रहेगा देश- ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

सफल उद्यमी के साथ संवेदनशील इंसान थे रतन टाटा, ऋणी रहेगा देश- ज्ञानेन्द्र पाण्डेय Ratan Tata was a successful entrepreneur as well as a sensitive person, the country will remain indebted - Gyanendra Pandey



बस्ती, 10 अक्टूबर।
जाने माने उद्योगपति और करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत रतन टाटा का 86 साल की अवस्था में बुधवार रात करीब 11.30 निधन हो गया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू ने कहा रतन टाटा एक असाधारण शख्सियत थे, उनके निधन से एक युग का अवसान हुआ है। वे एक सफल उद्यमी होने के साथ साथ संवेदनशील इंसान थे। इंसानियत उनके चेहरे से साफ झलकती थी। उन्हे किसी चीज की कमी नही थी, लेकिन अहंकार को कभी अपने इर्द गिर्द भटकने नही दिया। पैसे की ताकत को उन्होने अपनी प्रेरणा नही बनने दिया। आज उनके आकस्मिक निधन से पूरा देश दुखी है। कांग्रेस नेता ने कहा रतन टाटा ने इस देश को बहुत कुछ दिया है, देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। उन्होने रतन टाटा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad