Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवरिया में छिड़ी बहंस, डीएम बड़ा या एसपी, फोन नही उठा रहे जिम्मेदार

देवरिया में छिड़ी बहंस, डीएम बड़ा या एसपी, फोन नही उठा रहे जिम्मेदार Controversy broke out in Deoria, DM Bada or SP, responsible are not picking up the phone



संवाददाता, देवरिया (सुरेन्द्र कुमार सिंघल)। देवरिया जिले के बुद्धिजीवियों में आज कल यह चर्चा जोरों पर है कि देवरिया में पुलिस अधीक्षक का पद जिला अधिकारी से बड़ा है या छोटा ? इस संबंध में अनेक लोगों का मत है कि संवैधानिक और नैतिक रूप से जिला अधिकारी का पद पुलिस अधीक्षक के पद की तुलना में बड़ा होता है। लेकिन कभी-कभी पुलिस विभाग को जब आम आदमी पर डंडा चलाना होता है तो जिला अधिकारी का पद गौड़ हो जाता है। 


प्रश्न इसलिए यहां पर उत्पन्न हुआ है कि पुलिस विभाग द्वारा पत्रकारों को सूचना दिए जाने के सम्बन्ध में बनाए गए एक सोशल मीडिया ग्रुप में बुधवार को जारी किए गए एक विज्ञप्ति में पहले पुलिस अधीक्षक का नाम अंकित है तदुपरानत जिला अधिकारी का नाम लिखा गया है। इस संबंध में गुरुवार को दोपहर में करीब तीन बजे पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल उनके पी आर ओ ने उठाया और प्रश्न सुनते ही यह कहा कि आप हमसे क्या चाहते है और टेलीफोन काट दिया। जबकि जिला अधिकारी दिव्या मित्तल से फोन पर वार्ता करने की कोशिश की गई तो टेलीफोन उनके किसी कर्मचारी ने उठाया और कहा कि निश्चित ही जिला अधिकारी का पद एस पी से हर मामले में बड़ा है। उसने कहा कि संवैधानिक तौर पर भी डीएम जिला का मुखिया होता है। इस संबंध में दीवानी न्यायालय देवरिया के वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाषचंद्र राव ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पुलिस विभाग द्वारा यदि ऐसा लिखा गया है तो यह अत्यंत दुर्भाग्य पूर्ण है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad