Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लोग मृत समझ रहे थे, अचानक चलने लगीं सांसें

लोग मृत समझ रहे थे, अचानक चलने लगीं सांसें People were thinking dead, suddenly started breathing

मीडिया दस्तक, संवाददाता, डुमरियागंज (बंशीधर पाण्डेय)। डुमरियागंज में मुंबई से आई एक डेड बॉडी में अचानक हलचल होना चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया दस्तक न्यूज ने सच्चाई पता की तो मालूम हुआ कि परिजन बीमार सिकहरा गांव निवासी 55 वर्षीय मो. अकरम को मुंबई से एम्बुलेंस से घर लेकर चले आये थे। बीमार के मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ था। 



बताया जा रहा है परिजन किसी कारणवश हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर ले आए थे। मुंबई से गांव पहुंचने पर कुछ लोगों ने बीमार का चेहरा खोलवाकर देखना चाहा। इसी बीच किसी ने बीमार की नाक से हवा महसूस की। उसने बताया कि यह मृत नही बल्कि जिंदा है। थोड़ी देर में हंगामा खड़ा हो गया। परिजन उसे बेवा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां के डॉक्टर विनोद मिश्रा (एमडी) ने मीडिया को बताया कि मुंबई के अस्पताल ने मरीज को मृत घोषित नही किया था। परिजन बीमार व्यक्ति को लेकर गांव चले आये। उन्होने कहा अशा है व्यक्ति की जान बच जायेगी। प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रिफर किया गया है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad