Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पी.एम. श्री विद्यालय, रेहरा का औचक निरीक्षण, साफ सफाई, रजिस्टर अपडेशन न होने से डीएम खफा

पी.एम.श्री विद्यालय, रेहरा का औचक निरीक्षण, साफ सफाई, रजिस्टर अपडेशन न होने से डीएम खफा P.M. DM upset due to surprise inspection of Shree Vidyalaya, Rehra, lack of cleanliness and register updation




सिद्धार्थ नगर 14 अक्टूबर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने नौगढ़ विकास क्षेत्र के पी0एम0श्री विद्यालय, रेहरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में साफ सफाई ठीक नहीं पाई गई। विद्यालय से प्रस्ताव लेकर एमडीएम को शेड निर्माण कराने का निर्दे दिया। जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को एमडीएम शेड निर्माण हेतु जमीन चिन्हित कराने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि विद्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायें। विद्यालय में 290 बच्चों का नामांकन है जिसमे 200 बच्चे उपस्थित थे। 




जिलाधिकारी ने पीटीएम रजिस्टर, निपुण तालिका, शिक्षक डायरी, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर, मिड्डे मील रजिस्टर आदि का गहनता से निरीक्षण किया। रजिस्टर अपडेट नहीं पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होने रजिस्टर को समय से अपडेट करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक अभय प्रताप सिंह का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षक आस्था जायसवाल, अनुराधा शुक्ला का एक दिन वेतन काटने के साथ अनुशासनिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा गेंहू के आटे की गुणवत्ता को चेक किया गया। मिड्डे मील मीनू के अनुसार बना था। विद्यालय में बच्चे जूता मोजा नहीं पहने थे, जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति शतप्रतिशत सुनिश्चित करायें व बच्चे ड्रेस, जूता मोजा आदि अनिवार्य रूप में पहन कर आयें।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad