हरिकान्त गुप्ता हत्याकांड में खाली हाथ है पुलिस, एसपी से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल Police is empty handed in Harikant Gupta murder case, Congress delegation meets SP
बस्ती, 24 अक्टूबर। 03 मई 2024 को मुण्डरेवा थाना क्षेत्र के रामपुर रेवटी में हरिकान्त गुप्ता पुत्र भाष्कर गुप्ता की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के 5 महीने बाद भी पुलिस हत्यारों तक पहुंच सकी। इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिला और हत्याकांड के अनावरण की मांग किया। पुलिस कप्तान गोपाल कृष्ण चौधरी ने घटना के अनावरण को लेकर गंभीरता दिखाई और कहा पुलिस कुछ विन्दुओं पर जांच कर रही है। विशेष टीम लगाकर शीघ्र घटना का अनावरण किया जायेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा घटना के बाद एक लम्बा समय बीत चुका है, पुलिस के हाथ कहां जाकर रूक जा रहे हैं समझ से परे है। उन्होने कहा पार्टी पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु प्रतिबद्ध है। पुलिस किसी नतीजे पर नही पहुंची तो उच्चाधिकारियों से भी इस संदर्भ में बात की जायेगी। पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने वालों में सुनील पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव एवं पीड़ित सन्तोष गुप्ता मौजूद रहे।
Post a Comment
0 Comments