अयोध्या एडीएम की संदिग्ध मौत, कमरे में मिली लाश Ayodhya ADM's suspicious death, dead body found in room
वह फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज के मझना के रहने वाले थे। अयोध्या में एक साल पहले उनकी तैनाती हुई थी। पुलिस ने बताया कि सुबह 10 बजे एडीएम की लाश मिलने की खबर मिली। एसपी, डीएम, सांसद अवधेश प्रसाद और मेयर मौके पर पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। पुलिस ने बताया सुबह 10 बजे काम करने के लिए मेड उनके कमरे पर पहुंची। मेन गेट खुला था तो वह अंदर चली गई। आवाज लगाई, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। दरवाजा खुला दिखा तो वह कमरे में गई। अंदर फर्श पर एडीएम का शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को सूचना दी गई। एडीएम कई दिनों से बीमार थे, गुरूवार को दवा लेने कानपुर जाने वाले थे पुलिस ने बताया कि किसी के जबरन घुसने के सबूत नहीं मिले हैं। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे।













Post a Comment
0 Comments