Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुरादाबाद के यू ट्यूबर पर रेप का केस, कलेक्ट्रेट पर पीड़िता ने शुरू किया धरना

मुरादाबाद के यू ट्यूबर पर रेप का केस, कलेक्ट्रेट पर पीड़िता ने शुरू किया धरना Rape case against YouTuber of Moradabad, victim starts protest at collectorate



यूपी डेस्कः
गोरखुपर की एक युवती को नौकरी का झांसा देकर मुरादाबाद के एक यू ट्यूबर ने रेप किया। अश्लील वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता का कहना है कि उसने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई लेकिन आरोपी ने थाने की पुलिस को मैनेज करके केस में फाइनल रिपोर्ट लगवा लिया। पीड़िता मुरादाबद कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गई।


उसने अपने केस को रीओपन करने और अन्य किसी थाने से केस की विवेचना कराने की मांग की है। मुरादाबाद के कुंदरकी कस्बे में रहने वाला यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान उसे नौकरी देने का झांसा देकर मुरादाबाद ले आया था। पीड़िता का कहना है कि यहां अब्दुल्ला पठान ने उसके साथ रेप किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। 4 महीने पहले पीड़िता ने उसके खिलाफ कुंदरकी थाने में रेप की एफआईआर दर्ज करा दी थी। पीड़िता का आरोप है कि अब्दुल्ला पठान ने कुंदरकी पुलिस को मैनेज करके इस केस में एफआर लगवा ली है। 


युवती ने अपनी एफआईआर में कहा है कि उसकी पहचान यूटयूबर अब्दुला पठान से 2021 में सोशल मीडिया पर हुई थी। उस वक्त अब्दुल्ला ने उससे कहा था कि वह मुरादाबाद के कुंदरकी कस्बे में अपना दवाखाना चलाता है। जहां पर उसने काफी लोगों को 15-20 हजार रुपए महीने का रोजगार दे रखा है। अब्दुल्ला ने उसे भी नौकरी का ऑफर दिया और कहा कि तुम्हें 20 हजार रुपए महीने मिलेंगे। रहने-खाने की व्यवस्था भी दवाखाने की ओर से कर दी जाएगी। उसके बाद अपने घर कुंदरकी बुला लिया। यहां उसने नशीली दवा देकर उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना ली। उस वीडियो को दिखाकर उसे ब्लैकमेल करता आ रहा है। 


अब्दुल्ला ने उसे कुंदरकी में लाइनपार स्थित ऑक्सीजन प्लांट के बराबर में एक किराए के कमरे में रखा था। 4 माह तक काम कराने के बाद उसे वापस भेज दिया था। युवती का कहना है कि अब्दुल्ला पठान ने उसे वीडियो दिखाते हुए कहा कि अगर मेरी बात नहीं मानी तो ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा और तुम कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी। युवती का कहना है कि अब्दुल्ला पठान द्वारा लगातार शारीरिक शोषण किए जाने की वजह से वो गर्भवती हो गई थी। 


अब्दुल्ला को इसका पता चला तो सितंबर 2023 में उसने उसे भगवती हॉस्पिटल बुध बाजार में ले जाकर ऑपरेशन कराकर गर्भपात करा दिया। आरोप है कि 6 जून 2024 को रात करीब 9 बजे अब्दुल्ला पठान का भाई अब्दुल मलिक अपने किसी एक अन्य आदमी के साथ आया। उसने कहा कि मेरे साथ आए इस आदमी को खुश कर दो। मैंने इसका विरोध किया तो उसने तमंचा मेरी कनपटी पर सटा दिया। इसके बाद उसके साथ आए आदमी ने मेरे साथ रेप किया। उस आदमी के जाने के बाद अब्दुल मलिक ने भी बलात्कार किया। मैंने इसके बारे में अब्दुल्ला पठान को बताया तो उसने कहा कि मुंह बंद रखो। अगर मुंह खोला तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad