देवरिया में देवी प्रतिमा खंडित करने का प्रयास, माहौल तनावपूर्ण Attempt to break goddess statue in Deoria, atmosphere tense
इस संबंध में शनिवार को पुलिस अधीक्षक को फोन कर उनसे पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा। थोड़ी देर बाद पुलिस अधीक्षक के पी आर ओ ने बताया कि इस समय सभी अधिकारी व्यस्त हैं। लेकिन फिर भी प्रकरण की जांच कर अवश्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। गमीणो के अनुसार प्रत्येक वर्ष की भांति गांव के संजीव श्रीवास्तव द्वारा दूर्गा प्रतिमा रखकर नवरात्र में पूजा पाठ किया जाता हैं। आरोप है कि गांव के यादवों के एक गुट ने शुक्रवार की रात में करीब दस बजे गाली-गलौज करते हुए दूर्गा प्रतिमा को खंडित करने का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट की। संजीव कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि रात्रि में डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। फिलहाल गांव में तनाव पूर्ण शांति है।












Post a Comment
0 Comments