Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गौशालायें समृद्ध होंगी, किसान योजनाओं का लाभ उठायें- महेश शुक्ल

गौशालायें समृद्ध होंगी, किसान योजनाओं का लाभ उठायें- महेश शुक्ल Gaushalas will prosper, farmers should take advantage of the schemes - Mahesh Shukla



बस्ती, 20 अक्टूबर।
उ.प्र. सरकार में गौ सेवा आयोग के प्रदेंश उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा योगी सरकार गो रक्षा और गो संवर्धन को लेकर बेहद गंभीर है। प्रदेश की गौशालाओं से अवैध कब्जे हटाये जायेंगे और गौशालाओं को आर्थिक दृष्टि से सम्पन्न बनाया जायेगा। गो वंशों के लिये हरे चारे का समुचित प्रबंध होगा उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गौशालाओं का भ्रमण कर व्यवस्था चाक चौबंद रखें। कमियां मिली तो कार्यवाही की जायेगी। महेश शुक्ल ने कहा जो पशु फसलों का नुकसान करते हुये मिलें उन्हे गौशालाओं में किसानों के खूंटे तक पहुंचायें। उन्होने किसानों का आवाह्न किया कि सरकार प्रति गोवंश रखने के लिये 1500 रूपया दे रही है। योजना का लाभ उठायें और एक किसान 4 गो वंश रख सकता है। महेश शुक्ल ने साफ कहा कि गोवशों के संरक्षण और गौशालाओं को व्यवस्थित करने के लिये वे हर जरूरी कदम उठायेंगे। फोटो अनिल श्रीवास्तव

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad