Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मध्यप्रदेश में सामूहिक आत्महत्या, नदी में मिली तीन भाई बहनों की लाश, मां की तलाश जारी

मध्यप्रदेश में सामूहिक आत्महत्या, नदी में मिली तीन भाई बहनों की लाश, मां की तलाश जारी Mass suicide in Madhya Pradesh, bodies of three siblings found in the river, search for mother continues



नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने गोताखारों की मदद से डबरा में शनिवार को धूमेश्वर धाम के पास सिंध नदी में तीन भाई-बहनों के शव बरामद किये हैं। इनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। महिला की तलाश जारी है। मौके पर मिले एक बैग से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें नशेड़ी पति से परेशान होने की बात लिखी है।


आंतरी पुलिस के मुताबिक 15 अक्टूबर को कल्याणी गांव में रहने वाले राजेंद्र सिंह जाटव की पत्नी ममता (47) अपनी बेटी अंशु उर्फ भावना (21), भूमि उर्फ भूमिका (17) और बेटे किट्टू जाटव (14) के साथ घर से निकली थी। उसने पति से कहा था कि वह ग्वालियर जा रही है। 16 अक्टूबर को भितरवार पुलिस को धूमेश्वर क्षेत्र में लावारिस बैग मिला। तलाशी के दौरान उसमें सुसाइड नोट मिला। इसमें पति से झगड़ा होने के बाद बच्चों के साथ आत्महत्या करने की बात लिखी थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने एसडीईआरएफ की टीम के साथ मिलकर नदी में सर्चिंग शुरू की और भाई बहनों की लाश बरामद हुई। ममता के पिता रामबाबू जाटव ने बताया कि नशे में धुत होकर दामाद राजेंद्र सिंह जाटव बेटी ममता से मारपीट करता था। इससे वह परेशान हो चुकी थी। इसके बाद उसने बच्चों के साथ मिलकर यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने राजेंद्र सिंह जाटव को हिरासत में लिया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad