शिवपाल यादव का योगी पर तंज, पीडीए न बंटेगा, न कटेगा, जो ऐसी बात करेगा वो बाद में पिटेगा
Shivpal Yadav's taunt on Yogi, PDA will neither be divided nor cut, whoever talks like this will be beaten later
दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में सम्पन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली में हिंदुओं को जातियों में नहीं बंटने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि विपक्ष चाहता है कि हिंदू लोग जातियों में विभाजित होकर कमजोर बने रहें। आदित्यनाथ ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं के मारे जाने का हवाला देकर कहा था कि ’बंटेंगे तो कटेंगे।’ इस बयान की विपक्ष ने कड़ी आलोचना की थी। हालांकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उनके इस बयान का खुला समर्थन किया है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शनिवार को मथुरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ’बंटेंगे तो कटेंगे’ को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। शिवपाल यादव ने दावा किया कि करहल विधानसभा उपचुनाव में तेज प्रताप ऐतिहासिक वोटों से जीतेंगे और करहल में समाजवादी पार्टी की जीत का रिकॉर्ड टूटेगा। यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कोई बेईमानी करता है तो उसका नाम लिखकर रख लेना। वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा,‘‘ भाजपा सरकार में माताएं, बहने सुरक्षित नहीं है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो चुकी हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में बर्बाद कर दिया है।













Post a Comment
0 Comments