संतकबीरनगर में स्पा सेण्टरों की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, डेढ़ दर्जन से ज्यादा युवक युवतियां गिरफ्तार, आपत्तिजनक वस्तुयें बरामद Sex racket was running under the cover of spa centers in Sant Kabirnagar, more than one and a half dozen young men and women arrested, objectionable items recovered.
संतकबीर नगर, 25 अक्टूबर। स्पा सेण्टरों पर छापा मारकर पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा युवक युवतियों को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि स्पा सेण्टर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। छापेमोरी के वक्त सीओ सदर अजीत चैहान, सीओ ट्रेनी प्रियम राजशेखर पाण्डेय, तहसीलदार जनार्दन प्रसाद, कोतवाल सतीश सिंह, एसओजी प्रभारी सर्वेश राय, महिला एसओ सरोज शर्मा, मगहर चैकी इंचार्ज मनीष जायसवाल मौजूद रहे। गिरफ्तार होने वालों में 11 युवतियां और 9 युवक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक स्पा सेण्टरों पर आपत्तिजनक वस्तुयें मिली हैं। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पहली दबिश मड़या चैराहा स्थित हीवेन मसाज सेण्टर और दूसरी नेदुला चैराहा स्थित रोमानिया मसाज सेण्टर पर दी गई। गिरफ्तार की गई युवक युवतियां संतकबीर नगर व गोरखपुर की हैं। पुलिस इनसे गहनता से पूछताछ कर रही है। प्राप्त तथ्यों के अधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
Post a Comment
0 Comments