डॉक्टर फैसल अख्तर को प्रिंसिपल ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया Dr. Faisal Akhtar was awarded the title of Principal of the Year.
बस्ती, 25 अक्टूबर (अब्दुल कलाम)। स्टेशन रोड स्थित सन राइज स्कूल के प्र्रिसिपल डॉक्टर फैसल अख्तर को प्रिंसिपल ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। यह कार्यक्रम लखनऊ के फाइव स्टार होटल दी सेंट्रम में आयोजित किया गया। संदीप सिंह, मंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार चीफ गेस्ट एवं डॉ एम.के. एस. सुंदरम प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा विभाग गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में मौजूद रहे।
इस समिट में देश भर के 300 के करीब विद्यालयों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विस्तृत रूप से पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा के भविष्य को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तृत रूप से विमर्श किया गया और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शैक्षणिक संस्थाओं के निदेशक प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। डॉ. अख्तर से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि देशभर के सभी टॉप विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों में और बस्ती जैसे शहर के विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों में कुछ खास फर्क नहीं है।
जरूरत है उन्हें सही मार्गदर्शन की। इस एक दिवसीय समिट व अवार्ड सेरेमनी में शिक्षा को तकनीक से जोड़कर कैसे अच्छे निष्कर्ष तक पहुंचा जा सकता है पर बात की गई। शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं देने वाले कई नए स्टार्टअप भी शोकेस किए गए। मंत्री संदीप सिंह एवं डॉक्टर एम. के. एस. सुंदरम प्रमुख सचिव ने शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे सुधारो एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। पैनल डिस्कशन से निकाले गए निष्कर्ष को सरकार के समक्ष रखे जाने एवं उसके क्रियान्वयन की बात पर जोर दिया गया।













Post a Comment
0 Comments