जौनपुर कोतवाली में आरोपी ने लगाई फांसी Accused hanged himself in Jaunpur police station
यूपी डेस्कः जौनपुर के शाहगंज कोतवाली में शौचालय में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। उसे 35 हजार रुपए की चोरी के आरोप में पुलिस कोतवाली लाई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने शौचालय में आत्महत्या की। शुक्रवार को दिल्ली से लौटे जमीर अहमद के साथ शाहगंज रोडवेज के पास 35 हजार रुपए की चोरी हुई थी। इसी दौरान जमीर ने मटरू बिंद (55) को देखा और उसे पकड़ लिया।
जमीर की पहचान के बाद स्थानीय लोगों ने मटरू को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि मटरू ने शनिवार सुबह शौचालय में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा कोतवाली पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी ने आत्महत्या की है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शाहगंज के बड़ौना मार्ग को जाम कर दिया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की।













Post a Comment
0 Comments