Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लालगंज में पुलिस की मौजूदगी में विसर्जित हुई देवी प्रतिमायें

लालगंज में पुलिस की मौजूदगी में विसर्जित हुई देवी प्रतिमायें 

Goddess idols immersed in Lalganj in the presence of police


लालगंज, बस्ती (संजय कुमार यादव) दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था और मान्यता है कि भगवान राम ने दशहरा के दिन ही रावण का वध किया था। तब से इस पर्व को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार में मां शीतला कमेटी के अध्यक्ष राजेश चौरासिया व डब्लू कसौधन, शेषमणि, जगन्नाथ, छोटू शर्मा, विनोद अग्रहरि, राहुल अग्रहरि के अगुवाई में श्री राम एवं हनुमान जी की शोभा यात्रा निकाली गई। 


यह यात्रा लालगंज शीतला चौक से पुलिस चौकी लालगंज होते हुये पुनः मां शीतला चौक पर सपन्न हुई। शोभा यात्रा की शुरूआत डी0सी0 मनरेगा सुल्तानपुर कृष्ण देव गोस्वामी, राजन पाल, प्रधान लालगंज वीरेन्द्र कुमार उर्फ बब्लू ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान वीरेन्द्र कुमार उर्फ बब्लू ने कहा कि ‘‘दशहरा भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसी दिन भगवान राम ने बुराई के प्रतीक दस सिर वाले राक्षस रावण का संहार किया था। इस कार्यक्रम में राजू वर्मा, किशन लाल अग्रहरि, सुरेन्द्र कुमार डब्लू, सुधीर मौर्या, रोहन, जगजीवन, आदि लोगों ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया। 


सायं लगभग छः बजे 50 फिट ऊँचा रावण का पुतला दहन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। क्षेत्र के तमाम गांवों से आई दुर्गा प्रतिमांओं का लालगंज कुआनों नदी पर बने पुल पर जय-घोष के साथ विसर्जन किया गया, जिसकी देख-रेख और सुरक्षा हेतु थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़, चौकी प्रभारी लालगंज रामभवन प्रजापति अपने हमराहियों को लेकर मौजूद रहे जिससे शान्तिपूर्वक तरीके सें दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सम्पन्न हुआ। लालगंज मां शीतला कमेटी के अध्यक्ष राजेश चौरासिया व डब्लू कसौधन,शेषमणि, जगन्नाथ, छोटू शर्मा, विनोद अग्रहरि, राहुल अग्रहरि आदि लोगों ने क्षेत्रवासियों व पुलिसकर्मियों का अभार प्रकट किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad