Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुंबई में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या

मुंबई में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या Former minister Baba Siddiqui shot dead in Mumbai



ब्रेकिंग न्यूजः 
नेशनल डेस्कः मुंबई में NCM अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल के पास उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर उन पर 2 से 3 गोलियां चलाई गई। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुंबई पुलिस ने बताया कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने इस घटना पर कहा कि, अगर हमारे शहर मुंबई में पूर्व विधायक सुरक्षित नहीं हैं, अगर सरकार के नेता सुरक्षित नहीं हैं तो यह सरकार आम लोगों की सुरक्षा कैसे करेगी ? अगर वे अपने विधायकों और पूर्व मंत्रियों को सुरक्षित नहीं रख सकते तो गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्हें गृह मंत्री के रूप में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। एकनाथ शिंदे को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। मुंबई की सड़कों पर दिनदहाड़े गोलीबारी हो रही है। तीन राउंड फायरिंग की जा रही है और लोगों को गोली मारी जा रही है. क्या यही कानून व्यवस्था है?. अपराधियों को कोई डर नहीं है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad