Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करौली में कलेक्ट्रेट के सामने पेड़ से लटकती मिली नायब तहसीलदार की लाश

करौली में कलेक्ट्रेट के सामने पेड़ से लटकती मिली नायब तहसीलदार की लाश 
Dead body of Naib Tehsildar found hanging from a tree in front of Collectorate in Karauli



राजस्थान डेस्कः
प्रदेश के करौली जिले में कलेक्ट्रेट के सामने स्थित सिटी पार्क में नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार (47) का शव लटका मिला का शव पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में भेज दिया। पुलिस उपाधीक्षक अनुज शुभम ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि पार्क में एक शव लटका हुआ है। 


राजेन्द्र कुमार, जो भरतपुर जिले के बैर तहसील के बाई हलैना के निवासी थे, हाल ही में करौली में नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्त हुए थे। पुलिस ने शव की पहचान के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी, उनकी उपस्थिति में आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद तहसीलदार महेन्द्र गुर्जर सहित अन्य अधिकारी भी चिकित्सालय पहुंचे। यहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। राजेंद्र के भाई अतर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पहले भरतपुर में तैनात थे। उसके बाद काफी समय तक धौलपुर जिले में उन्होंने काम किया। 5 दिन पहले ही उनका तबादला करौली हुआ था। उन्होंने किराए का कमरा लिया था, लेकिन आज सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस और परिवार के लोग कारण नहीं बता पा रहे हैं। सुसाइड नोट के बारे में पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल कर रहे हैं। राजेंद्र ने अपनी बेटी के नाम पर एक लेटर छोड़ा है। उसमें उनके चार बैंक खातों की डिटेल और परिवार के बारे में कुछ बातचीत लिखी है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad