हापुड़ में खेत में मिला महिला का शव, रेप के बाद मर्डर की आशंका Woman's body found in field in Hapur, suspicion of murder after rape
यूपी डेस्कः हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को घास काटने गई महिला का शव दूसरे दिन को खेत में मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है गांव की 45 वर्षीय महिला बुधवार की शाम जंगल में घास काटने के लिए गई थी। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई।
उसकी तलाश में गांव के लोग निकल पड़े। वहीं गुरुवार की सुबह गांव के लोग फिर से जंगल की ओर पहुंचे और महिला की तलाश करने लगे, तभी गांव के कुछ लोगों की नजर गन्ने के एक खेत में पड़ी तो वहां पर महिला का शव पड़ा हुआ था और कपड़े अस्तव्यस्त थे। बताया जा रहा है कि महिला के 6 बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और पांच बेटे हैं। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह, गढ़ सीओ वरुण मिश्रा और एएसपी विनीत भटनागर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि महिला की बॉडी खेत में पड़ी हुई थी। जिसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। वहीं लोग रेप के बाद महिला की हत्या की आशंका जता रहें हैं। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, जिनके आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।













Post a Comment
0 Comments