बस्ती के एकडंगी गांव में विवाहिता की मौत, गला दबाकर हत्या करने का आरोप Married woman dies in Ekadangi village of Basti, accused of murder by strangulation
पुनीता (22) उर्फ मोनिका पुत्री रामनवल निवासी बकौली थाना घनघटा जनपद संतकबीर नगर की शादी दिसम्बर 2018 में मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एकडंगी निवासी राहुल पुत्र राजेन्द्र गौड़ संग हुई थी। दोनों की तीन संतानें हैं। जिनमें चार वर्षीय बेटा नित्यम, ढाई साल की बेटी लाडो व छह माह की बेटी परी है। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि बुधवार की देर रात पुनीता अपने बिस्तर से नीचे गिरकर छटपटा रही थी। परिजन जिला अस्पताल ले गए, हालत नाजुक देख चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान पुनीता की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर ससुराल पहुंचे पुनीता के भाई संदीप ने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुंडेरवा थाने में तहरीर दी है। इसमें पति राहुल के अलावा सास, ससुर, देवर और ननद समेत सात लोगों को आरोपी बनाया है। थानाध्यक्ष मुंडेरवा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।













Post a Comment
0 Comments