Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोष्ठी व सहभोज में कांग्रेसजनों ने बापू, शास्त्री को याद किया, कहा प्रासंगिक हैं इनके विचार

गोष्ठी व सहभोज में कांग्रेसजनों ने बापू, शास्त्री को याद किया, कहा प्रासंगिक हैं इनके विचार Congressmen remembered Bapu, Shastri in seminar and banquet, said their thoughts are relevant



बस्ती, 02 अक्टूबर।
महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री एवं पूर्व सांसद मसुरियादन पासी को उनकी जयंती पर कांग्रेस के लोगों ने याद किया। कांग्रेस नेताओं ने तीनो महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पार्चन किया और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बहादुरपुर विकास खण्ड के पाऊं में दलित बस्ती में सहभोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता मो. रफीक खां ने किया।


कटेश्वरपार्क स्थित पार्टी दफ्तर पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि गांधी केवल एक नाम नही दर्शन है। इनके बारे में जितना जानो उतना ही कम है। उन्होने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर भारत को आजादी दिलाई और समूची दुनिया को अपना लोहा मनवाया। इसी तरह लालबहादुर शास्त्री ने इमानदारी व सादगी की ऐसी मिसाल पेश किया कि लोग सदियों तक उनको आत्मसात करेंगे। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा भारत युगों युगों तक गांधी, शास्त्री का ऋणी रहेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा गांधी, शास्त्री को पढ़ने की जरूरत हैं। उनकी आत्मकथायें हमारे जज्बातों को झकझोर देती हैं।



गोष्ठी को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. आलोक रंजन वर्मा, प्रशान्त पाण्डेय, लालजीत पहलवान, मो. अशरफ अली, अवधेश सिंह, सुरेन्द्र मिश्रा, नर्वदेश्वर शुक्ल, गिरजेश पाल, डीएन शास्त्री, अशोक श्रीवास्तव, बृजेश पाण्डेय आदि ने भी सम्बोधित किया। गोष्ठी में प्रमुख रूप से गंगा मिश्रा, मंजू पाण्डेय, रंजना सिंह, लक्ष्मी यादव, शकुन्तला देवी, आशुतोष पाण्डेय, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, शीतला त्रिपाठी, बबलू गुप्ता, शौकत अली नन्हू, दिलीप श्रीवास्तव, यशराज केके, पृथ्वीपाल चौधरी, रामपूरन चौधरी, माजिद अली, विशाल गुप्ता, शंकर यादव, संजय कुमार, मुकेश कुमार, शुभम, सर्वेश शुक्ल, सह भोज मे अनिल कुमार भारती, राम मूरत, संत राम, झिन्नु, राम केश, राम मिलन, राम दुलारे, श्याम लाल, मुंशी राम के साथ कांग्रेस पार्टी बस्ती के जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक राम जियावन, मो, रफीक खां, सुरेंद्र मिस्र, गंगा प्रसाद मिश्र, डा आलोक रंजन वर्मा, प्रशांत पांडे, नर्व देशर्व शुक्ल, दीना नाथ शास्त्री, अनिल भारती, अमर बहादुर शुक्ल उर्फ तप्पे बाबा आदि उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad