Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एक पेड़ मां के नाम, गांव में पौधरोपण कर दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश One tree in the name of mother, tree planted in the village, message of clean environment

एक पेड़ मां के नाम, गांव में पौधरोपण कर दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश





बस्ती, 24 अक्टूबर। नेहरू युवा केन्द्र माई भारत के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के संयोजन में बहादुरपुर विकास खण्ड क्षेत्र के देवापार, कोठवा भरतपुर गांव में पौधरोपण किया गया। अमरूद, नीम, आम, सिरसा, कदम्ब के साथ ही अनेक पौध रोपे जाने के बाद अनुराग यादव ने कहा कि पौधरोपण में 50 युवाओं ने योगदान दिया। एक पेड मां के नाम ़ लगाने का अभियान जारी है। केन्द्र सरकार पर्यावरण शुद्धता के प्रति गंभीर है। 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड मां के नाम अभियान की जो शुरूआत किया उस कड़ी में निरन्तर पौध लगाने का सिलसिला जारी है। कहा कि जीवन के लिये हरियाली, पेड़ पौधों का होना जरूरी है। पौधरोपण के बाद उन्होने उपस्थित लोगांं को माई भारत द्वारा किये जा रहे कार्यों, योजनाओं की विस्तार से जानकारी दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरूण कुमार, मोहम्मद आरिफ, राजन शर्मा, अनुज सोनी, अमन कुमार, त्रिलोकीनाथ, शिवा भारती, विकास कुमार सोनी, विजय कुमार, आलोक, ओम प्रकाश मिश्र आदि ने योगदान दिया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad