Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बुलंदशहरः 13 साल की रेप पीड़िता ने बेटी को जन्म दिया

बुलंदशहरः 13 साल की रेप पीड़िता ने बेटी को जन्म दिया Bulandshahr: 13 year old rape victim gives birth to a daughter

साइकिल चलाने आश्रम में जाती थीं बेटियां
परिवार पर टूट पड़ा मुसीबत का पहाड़
आश्रम के 75 साल के सेवादार ने मीठी गोलियां खिलाकर किया था रेप

यूपी डेस्कः बुलंदशहर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास आश्रम के सेवादार ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप किया था। उनमें एक 6 महीने की प्रेग्नेंट निकली थी। उसी लड़की ने अब बेटी को जन्म दिया है। नवजात प्री-मैच्योर है, उसे डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। परिजनों ने कहा बेटी का जीवन बर्बाद हो गया। 23 अक्टूबर को परिवार ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 


पुलिस ने सेवादार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पीड़ित बच्ची के चाचा ई रिक्शा चलाकर घर का पोषण करते हैं। पिता गांव में ही मेहनत मजदूरी करते हैं। परिजन कहते हैं कि मासूम का जन्म होने के बाद से ही उनके जीवन में मुश्किलों का पहाड़ का टूटा हुआ है। बार-बार अपनी बेटी को देखकर रोना आता है। 75 साल का आरोपी मोहनलाल राधा स्वामी सत्संग ब्यास में सेवादार था। वह बच्चियों को साइकिल चलाने के बहाने आश्रम में बुलाता था। मीठी गोली के नाम पर नशीली दवाइयां खिलाने के बाद आरोपी रेप करता था। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad