Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती के युवक की संतकबीरनगर में मार्ग दुर्घटना में मौत

बस्ती के युवक की संतकबीरनगर में मार्ग दुर्घटना में मौत Basti youth dies in road accident in Sant Kabir Nagar

लालगंज बस्ती (संजय कुमार यादव) लालगंज थाना क्षेत्र के 24 वर्षीय अवनीश यादव पुत्र रामकृपाल यादव की ड्यूटी से वापस आते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना संत कबीर नगर जिले के मगहर पुल की बताई जा रही हैं। पता चला है कि अवनीश कुमार यादव गोरखपुर में ई-3 ग्रुप कंपनी में सेल्स मैनेजर का काम करते थे। 


वे अपने निवास लालगंज थाना क्षेत्र के कट्या पंडित गांव रोज की भांति 18 नवंबर को सुबह ड्यूटी करने के लिए गोरखपुर निकले थे। वे ड्यूटी से वापस लौट रहे थे, अभी वह संत कबीर नगर मगहर पुल के पास समय करीब 2 बजे पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने अवनीश कुमार यादव की मोटरसाइकिल को रौद दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर वाहन की खोज शुरू कर दिया है। अवनीश यादव पांच भाइयों में से चौथे नंबर के थे। ग्रामीणों ने बताया कि अवनीश यादव बहुत ही सज्जन किस्म का लड़का था।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad