Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुजफ्फरनगर में 6 साल की मासूम का अपहरण का दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में 6 साल की मासूम का अपहरण का दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार Kidnapping and rape of 6 year old innocent in Muzaffarnagar, accused arrested

यूपी डेस्कः मुजफ्फरनगर जिले में खतौली थाना क्षेत्र के दाहोद गांव में रविवार को एक युवक ने छह वर्षीय मासूम का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामाशीष यादव ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वह पीड़िता का परिचित बताया जा रहा है। सीओ ने बताया कि पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने परिजनों की शिकायत के हवाले से बताया कि 23 वर्षीय एक युवक पीड़िता को उसके माता-पिता की अनुपस्थिति में अपने घर ले गया जहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad