कानपुर में दूध की कड़ाही में गिरकर नशेड़ी की मौत
Drug addict dies after falling into milk pan in Kanpur
यूपी डेस्कः कानपुर के बाबू पुरवा इलाके में शनिवार रात एक नशे में धुत एक युवक की जान चली गई। दरअसल वह नशे की हालत में दूध की कड़ाही में गिरकर बुरी तरह झुलस गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना कानपुर के किदवई नगर चौराहे के पास स्थित हरि ओम स्वीट्स की दुकान पर हुई। बताया जा रहा है कि सुमेरपुर (हमीरपुर) निवासी मनोज कुमार नशे में धुत होकर दुकान पर आया और दूध की कड़ाही के पास खड़ा था। उसने अचानक कड़ाही में हाथ डाल दिया, जिससे कड़ाही पलट गई और दूध युवक पर गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से जल गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। दुकान मालिक जितेंद्र साहू ने कहा कि युवक शाम से ही नशे में था और दो बार दुकान के पास आया, तब उसे भगा दिया गया था। बाद में वह फिर से दुकान पर आया और नशे में कड़ाही के पास पहुंच गया। इस दौरान कड़ाही पलट गई।













Post a Comment
0 Comments