Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ब्लाक से जिले तक मजबूत होगी कांग्रेस, बैठक में बनी रणनीति

ब्लाक से जिले तक मजबूत होगी कांग्रेस, बैठक में बनी रणनीति Congress will strengthen from block to district, strategy made in the meeting

बस्ती, 11 नवम्बर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर सांगठनिक बैठक हुई जिसमे संगठन की मजबूती और आपसी एकजुटता पर विमर्श हुआ। वक्ताओं ने अपने विचार साझा किये और संगठन को मजबूत बनाने के लिये अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा एकजुटता और आपसी समझ किसी भी किसी भी संगठन की रीढ़ होता है। 


उत्तर प्रदेश में बड़े राजनीतिक बदलाव के लिये पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एक मजबूत संगठन खड़ा करना होगा। जि कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों का सहयोग करने को तत्पर है। उन्होने कहा ब्लाक स्तर पर अध्यक्षों को जमीनी स्तर पर प्रयास कर नये लोगों को पार्टी से जोड़कर उनका सहयोग लेना होगा। बैठक का संचालन प्रवक्त मो. रफीक खां किया। इस अवसर पर शीतला शुक्ला, सुरेन्द्र मिश्रा, शौकत अली नन्हू, डीएन शास्त्री, नर्वदेश्वर शुक्ला, अमरबहादुर उर्फ तप्पे बाबा, रामबचन भारती, भूमिधर गुप्ता, विश्वनाथ चौधरी, लालजीत पहलवान, जमील अहमद कादरी, अजय प्रताप सिंह, बृजेश कुमार पाण्डेय, राजकूपर, संजीव त्रिपाठी सहित तमाम पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। सोमनाथ निषाद, अफजल हुसेन, हरिश्चन्द्र शुक्ल, आलोक तिवारी, शकुन्तला देवी, अलीम अख्तर, शिवाकांत तिवारी, सर्वेश शुक्ल, गुड्डू सोनकर, लक्ष्मी यादव, यशराज केके, राजेश कुमार भारती, आशुतोष पाण्डेय एडवोकेट, दूधनाथ पटेल अनूप पाठक, शब्बीर अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad