Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा नेता के होटल में कर्मचारी ने नहाती हुई महिला का बनाया वीडियो, पुलिस ने भेजा जेल



भाजपा नेता के होटल में कर्मचारी ने नहाती हुई महिला का बनाया वीडियो, पुलिस ने भेजा जेल
यूपी डेस्कः मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित एक होटल में रुके धर्मगुरु की शिष्या का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। घटना गुरु पूर्णिमा के रात की है। धर्मगुरू अपनी टीम के साथ एक गुरु मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने आए थे। होटल भाजपा नेता व विधायक रत्नाकर मिश्र का बताया जा रहा है।


गुरुवार को सुबह दर्शन करने से पहले महिला अपने कमरे के बाथरूम में स्नान करने गई तो होटलकर्मी ने बाथरूम की खिड़की से महिला का वीडियो बनाने के साथ फोटो खींच लिया। महिला को इसकी जानकारी हो गई। वह शोर मचाते महिला बाथरूम से बाहर आई अपने साथियों को बताया। हंगामे के बाद देर शाम पुलिस ने आरोपी होटलकर्मी आशीष मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 


थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी होटलकर्मी आशीष मिश्रा का चालान कर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के कई फोटो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। विंध्याचल मंदिर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधायकों, मंत्री और आईपीएस अफसर के साथ उसने फोटो खिंचवाए थे। एक फोटो उसने अपने फेसबुक एकाउंट पर भी लगाया था। यूपी कांग्रेस ने एक्स अकाउंट पर भी घटना को लेकर पोस्ट जारी की गई है। आशीष ने ह्वाट्सएप के जरिये दूसरों को भी महिला की फोटो भेजा था।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad