Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या में हाई अलर्ट, खलिस्तानी समर्थक ने दी राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

अयोध्या में हाई अलर्ट, खलिस्तानी समर्थक ने दी राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी High alert in Ayodhya, Khalistani supporter threatened to blow up Ram temple with bombs

यूपी डेस्कः खालिस्तानी समर्थन गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दिये जाने के बाद राम मंदिर सहित पूरे अयोध्या की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राम जन्मभूमि परिसर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर मौजूद हैं और परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा बलों के साथ निरीक्षण किया और राम मंदिर दर्शन मार्ग समेत प्रमुख स्थलों की जांच की। 


फिलहाल अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। आपको बता दें कि खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पन्नू ने राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है। इसके अलावा पन्नू ने अन्य हिंदू धार्मिक स्थलों के खिलाफ हिंसा भड़काने की बात कही है। पन्नू ने कहा कि हम हिंदुत्व विचारधारा की जन्मस्थली अयोध्या की नींव हिला देंगे। पन्नू की ओर से जारी किए वीडियो में अयोध्या के राम मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी की पूजा-अर्चना करते हुए फोटो भी दिखाई गई है। साथ ही कनाडा में रहने वाले भारतीयों से हिंदू मंदिरों पर हो रहे खालिस्तानी हमलों से दूर रहने की भी धमकी दी है। 


आतंकी पन्नू ने कहा है कि 16-17 नवंबर को राम मंदिर में हिंसा होगी। इस धमकी भरे वीडियो की जानकारी मिलने के बाद यहां राम जन्मभूमि परिसर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। राम मंदिर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने सोमवार को पूरे परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने एटीएस के जवानों व पुलिस बल के साथ राम जन्मभूमि के दर्शन पथ व समूचे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया, कहा कि परिसर की सुरक्षा पहले से ही अभेद्य है। 24 घंटे पूरे परिसर की निगरानी की जाती है। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि वीडियो जारी होने का मामला संज्ञान में है। अयोध्या व राम जन्मभूमि की सुरक्षा पहले से ही सख्त है। फिर भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad