Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

किचन का बजट बिगाड़ रही महंगी प्याज

किचन का बजट बिगाड़ रही महंगी प्याज Expensive onion spoiling the kitchen budget

दिल्ली एनसीआर डेस्कः नवम्बर दूसरे हफ्ते से प्याज की टेंशन शुरू हो गई। महंगी प्याज किचन का बजट बिगाड़ रही है। वहीं नानवेज के शौकीनों पर प्याज की बढ़ती कीमतें भारी पड़ रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी के खासकर आजादपुर मंडी और रोहिणी जैसी प्रमुख मंडियों में प्याज महंगे दामों पर बिक रही है। बताया जा रहा है महाराष्ट्र से प्याज की आवक बेहद कम हो गई है।



यही वजह है कि प्याज के दामों में लगातार उछाल आ रहा है। हालांकि, राजस्थान के अलवर से प्याज की आवक में कुछ सुधार हुआ है, जिससे थोक बाजार में कुछ राहत मिली है, लेकिन खुदरा बाजार में प्याज की कीमतें अभी भी 80 से 90 रूपये प्रति किलो है। आजादपुर मंडी में प्याज की थोक कीमतों में सोमवार को प्याज के थोक दामों में 10 से 15 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद, प्याज की खुदरा कीमतें 60 रुपये से लेकर 80 रुपये प्रति किलो तक बनी हुई हैं। व्यापारियों ने कहा कि अलवर से अगले कुछ दिनों में प्याज की बंपर आवक हो सकती है। इससे प्याज के दामों में और कमी आने की संभावना है। हालांकि, इस समय तक प्याज के दाम 60-80 रुपये प्रति किलो के बीच ही बिक रहे हैं।

संभावनायें क्या हैं

वर्तमान में, महाराष्ट्र से प्याज की आवक बहुत कम है, जिससे दामों में उछाल देखा जा रहा है लेकिन अगर अलवर से सप्लाई बढ़ती है, तो आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है। इससे उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन फिलहाल प्याज 80 सें 90 रूपये प्रति किलो ही बिक रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad