Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोरखपुर की महिला पायलट ने मुंबई में सुसाइड कर लिया, ब्वायफ्रेण्ड गिरफ्तार

गोरखपुर की महिला पायलट ने मुंबई में सुसाइड कर लिया, ब्वायफ्रेण्ड गिरफ्तार
Gorakhpur's female pilot committed suicide in Mumbai, boyfriend arrested

गोरखपुर, उ.प्र.। गोरखपुर की पहली महिला पायलट सृष्टि तुली, अब नहीं रहीं। ब्वायफ्रेण्ड से झगड़े के बाद उन्होने सुसाइड कर लिया। 25 साल की सृष्टि एयर इंडिया में पायलट थीं और मुंबई के पवई इलाके में सृष्टि की संदिग्ध हालात में मौत ने सभी को झकझोर दिया है। 25 साल की सृष्टि एयर इंडिया में पायलट थीं और मुंबई के पवई इलाके में अपने किराए के फ्लैट में रहती थीं। सोमवार सुबह उनका शव उनके कमरे में मिला। 


पुलिस ने इस मामले में सृष्टि के 27 वर्षीय बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को गिरफ्तार किया है। आदित्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सृष्टि की योग्यता से प्रभावित होकर उन्हे सम्मानित किया था। परिजनों का आरोप है कि आदित्य, जो खुद पायलट बनने की तैयारी कर रहा था, सृष्टि के साथ दुर्व्यवहार करता था। वह सार्वजनिक रूप से उन पर चिल्लाता था, नॉनवेज खाने से रोकता था, और कई बार उनका अपमान करता था। 


सृष्टि के चाचा विवेक तुली ने बताया कि आदित्य उन्हें ब्लैकमेल करता था, उनकी कार को नुकसान पहुंचाता था और बीच रास्ते उतार देता था। पुलिस के अनुसार, रविवार को सृष्टि और आदित्य के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद आदित्य रात एक बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इसके बाद सृष्टि ने उसे फोन कर आत्महत्या की धमकी दी। जब आदित्य वापस लौटा, तो उसने पाया कि सृष्टि का कमरा अंदर से बंद था। चाबी बनाने वाले की मदद से दरवाजा खोला गया, तो सृष्टि बेहोश हालत में मिलीं। आदित्य उन्हें सेवन हिल्स अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आदित्य को चार दिन के रिमाड पर लिया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad